Wednesday, July 30, 2025
22.9 C
London

बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘फुकरे 3’

वरुण शर्मा ऋचा चड्ढा पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म फुकरे 3 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। लोगों को यह कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आई थी। ऐसे में अब रिलीज के लगभग दो महीने के अंदर फुकरे 3 ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे दी है।

कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्मों में से एक ‘फुकरे’ की तीसरी किस्त ‘फुकरे 3’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा स्टारर यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के क्लैश के बावजूद फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन करने में सक्सेसफुल रही

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लगभग दो महीने के अंदर अब ‘फुकरे 3‘ ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आपने इस फिल्म को सिनेमा हॉल में नहीं देखा है, तो अब आप इसे अपने घर पर बैठे कर आराम से देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

सिनेमाघरों में इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फुकरे 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 95.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दुनियाभर में यह 127.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही। ‘फुकरे 3’ में पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह लीड रोल में नजर आए हैं।

क्या है ‘फुकरे 3’ की कहानी

‘फुकरे 3’ में दिखाया गया है कि चूचा यानी वरुण शर्मा के सपने देखने की पावर का फुकरे गैंग इस्तेमाल करते हुए पैसे कमाती है। वहीं, भोली पंजाबन यानी ऋचा अब पॉलिटिक्स में आ चुकी है। प्रचार करने और भीड़ इकट्ठा करने के लिए वह फुकरे गैंग की मदद लेती है। इसके बाद हनी, चूचा को भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहता है और यही से कहानी में ट्विस्ट आता है।

Hot this week

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

Topics

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

पत्नी के अपहरण व जेवर चोरी का आरोप – नवाबगंज थाने में FIR दर्ज करने की मांग

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसौवा गांव निवासी शंकर पुत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img