Tuesday, June 3, 2025
16.1 C
London

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे रकुल और जैकी, सामने आई शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में 21 फरवरी को करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के समक्ष होगी। समंदर किनारे दोनों की शादी का मंडप भी लग चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही तय किया है कि वे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपनी शादी में पटाखे नहीं जलाएंगे।

शादियों के मौसम में हिंदी सिनेमा से अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में आज (21 फरवरी) को करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के समक्ष होगी। समंदर किनारे दोनों की शादी का मंडप भी लग चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही तय किया है कि वे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपनी शादी में किसी प्रकार का कोई शोरशराबा और पटाखे नहीं जलाएंगे।
उनकी शादी की वजह से थोड़ा बहुत जो कार्बन फुटप्रिंट होगा, उसे कम करने के लिए दोनों पौधे भी लगाएंगे। दो दिन पहले से ही दोनों के स्वजन और बालीवुड से उनके करीबी शादी समारोह के लिए गोवा पहुंचे चुके हैं।मंगलवार को मेंहदी और संगीत का समारोह रखा गया। जहां भूमि पेडनेकर और उनकी बहन ने मेंहदी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

वहीं, अभिनेता वरुण धवन और उनकी गर्भवती पत्नी नताशा दलाल ने भी गोवन थाली का लुत्फ लेते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की। रकुल और जैकी दोनों ही अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी का खाना ग्लूटेन और शक्कर मुक्त होगा।

संगीत और मेहंदी की रस्म पर जैकी ने अपनी दुल्हनिया को खुश करने के लिए डांस भी किया। ‘बिन तेरे..’ गाने के जरिये उन्होंने रकुल के साथ उन पलों को याद किया, जो दोनों ने साथ गुजारे हैं। इसके अलावा जैकी के करीबी बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी परफॉर्म किया। मेहमानों की सूची में अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, टाइगर श्राफ समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया था।

Hot this week

एम.डी. कुर्बान का होली गीत सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, बोले- बचपन से है गाने का शौक

कटिहार (बिहार): बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एम.डी....

14 वर्षीय देव वंशकार रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

झांसी/ सिपरी बाजार, 26 मई 2025: सिपरी बाजार थाना क्षेत्र...

छत से गिरा संजय, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, मकान मालिक और किरायेदार फरार

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवक के...

Topics

एम.डी. कुर्बान का होली गीत सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, बोले- बचपन से है गाने का शौक

कटिहार (बिहार): बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एम.डी....

14 वर्षीय देव वंशकार रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

झांसी/ सिपरी बाजार, 26 मई 2025: सिपरी बाजार थाना क्षेत्र...

छत से गिरा संजय, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, मकान मालिक और किरायेदार फरार

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवक के...

दो बेटियाँ जन्म से ही गूंगी-बहरी, मां सुनीता देवी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): जनपद अलीगढ़ की रहने वाली सुनीता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img