Tuesday, August 5, 2025
18.8 C
London

दिल्ली आने वाली दुरंतो-पूर्वा- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट, देखें पूरी लिस्ट

देश के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली आने वाले कई ट्रेनें देरी से चल रही है। कोहरे की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरे देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। इनमें से कई ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई लोकल ट्रेनें से भी लेट हैं।
कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, अवध असम एक्सप्रेस, जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल है। सुबह 4 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 7:20 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट की देरी से है। संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।

ये गाड़ियां भी देरी से चल रही हैं

इसके अतिरिक्त शिव गंगा एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।
मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा लौटने की उम्मीद है, जिससे रात होते-होते दृश्यता और कम हो जाएगी। ये स्थितियाँ रात तक बनी रहने की आशंका है।

Hot this week

राजा मुंडा RCMS में धन बेचने के लिए धन कार्ड करने के लिए किशन लोक का विद

सुंदर गार्ड जिला लाइनों पड़ा ब्लॉक का राजा मुंडा...

बिजनौर। अपना दल एस के जिला अध्यक्ष‌ शैलेंद्र चौधरी बिजनौर जिले में लगातार पार्टी।

बिजनौर। अपना दल एस के जिला अध्यक्ष‌ शैलेंद्र चौधरी...

राजवीर सिंह बने इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया परिषद के जिला अध्यक्ष

नजीबाबाद ग्राम आजमपुर मोहम्मद उर्फ खानपुर में आयोजित कार्यक्रम...

Topics

राजा मुंडा RCMS में धन बेचने के लिए धन कार्ड करने के लिए किशन लोक का विद

सुंदर गार्ड जिला लाइनों पड़ा ब्लॉक का राजा मुंडा...

राजवीर सिंह बने इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया परिषद के जिला अध्यक्ष

नजीबाबाद ग्राम आजमपुर मोहम्मद उर्फ खानपुर में आयोजित कार्यक्रम...

उत्तर महाराष्ट्र की सतपुड़ा जंगल सफारी में पाटिल की रही सहभागिता

जंगल सफारी रोजगार और इको-टूरिज्म के लिए मील का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img