Wednesday, August 6, 2025
21 C
London

झारखण्ड के गढ़वा जिला की सबसे बड़ी खबर मंईयां सम्मान योजना को लेकर

हेमंत सरकार से चालाकी पड़ी भारी! 3900 महिलाओं को झटका, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम झारखंड की 3906 महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है। निर्धारित मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण जिला प्रशासन ने उनका नाम सूची से हटाया है। जिन महिलाओं के नाम कटे हैं उनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं जनप्रतिनिधि हैं या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले की 3906 महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है।निर्धारित मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण जिला प्रशासन ने उनका नाम सूची से हटाया है। महिलाओं का नाम काटे जाने से महिलाओं में हडकंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि सूची से ऐसे लाभुकों का नाम काटा गया है जिनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं, जनप्रतिनिधि है या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं।प्रशासन को मिली थी फर्जी लभुकों की जानकारी मालूम हो कि मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों के होने की जानकारी लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी।
इस मामले में उपायुक्त शेखर जमुआर ने फर्जी लाभुकों, एक ही बैंक खाते में तीन से अधिक लाभुकों की राशि भेजे जाने की जानकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया था।साथ ही पदाधिकारियों को लाभुकों की जांच करने को कहा गया था। डीसी के आदेश पर जिले में प्रखंडस्तर पर जांच कराई गई थी।जांच में 3906 महिलाओं का नाम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तथा उनका नाम हटा दिया गया है।सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड में 800 महिलाओं का नाम हटा मंईयां सम्मान योजना की सूची से सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड की 800 महिलाओं का नाम हटाया गया है। जबकि गढ़वा नगर परिषद की 551 महिलाओं का नाम काटा गया है।इसी प्रकार कांडी प्रखंड की 358, रमना की 322, मेराल की 295 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है। इसी प्रकार डंडाा प्रखंड के 71, डंडई प्रखंड के 148, मझिआंव प्रखंड के 42 और बरडीहा प्रखंड के 55 महिलाओं का नाम हटाया गया है।वहीं, रंका प्रखंड के 181, चिनियां प्रखंड के 53, रमकंडा प्रखंड के 67, भंडरिया प्रखंड के 156, बड़गढ़ प्रखंड के 95, विशुनपुरा प्रखंड के 79, श्री बंशीधर नगर प्रखंड के 51, भवनाथपुर प्रखंड के 92, केतार प्रख्ंड के 168, खरौंधी प्रखंड के 70, धुरकी प्रखंड के 49, सगमा प्रखंड के 153, मझिआंव नप के 17 तथा श्री बंशीधर नगर पंचायत के 33 महिलाओ का नाम सूची से हटाया गया है।

ई खबर के लिए सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l

Hot this week

चकमार्ग निर्माण में दबंगई की हद: ग्राम प्रधान को पिस्टल सटाकर निर्माण कार्य रुकवाया, पुलिस-प्रशासन मौन

मड़ियाहूँ (जौनपुर) जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत इमामशाहपुर ग्राम...

Topics

चकमार्ग निर्माण में दबंगई की हद: ग्राम प्रधान को पिस्टल सटाकर निर्माण कार्य रुकवाया, पुलिस-प्रशासन मौन

मड़ियाहूँ (जौनपुर) जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत इमामशाहपुर ग्राम...

दो बच्चों की मां तरन्नुम खातून रहस्यमयी तरीके से लापता, पति ने जताई अपहरण की आशंका

पटना/अररिया। पटना जिला के अररिया थाना अंतर्गत मालगांव की रहने...

कालाहाण्डी जिले के जयपटना थामे अंतर्गत हीरापुर ग्राम पंचायत के तोता पड़ा

कालाहाण्डी जिले के जयपटना थामे अंतर्गत हीरापुर ग्राम पंचायत...

बलिया: पत्नी बच्चों को लेकर अचानक हुई लापता, परेशान पति ने पुलिस व प्रशासन से लगाई गुहार

बलिया, उत्तर प्रदेश। जिला बलिया के लड्डूपुर गांव निवासी बबलू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img