मोरनी, 5 मार्च। जिला रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) डॉ. संदीप जैन एवं ए.के. आर्य ने आज पीएचसी मोरनी के जन्म-मृत्यु प्रकोष्ठ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मोरनी रजिस्ट्रार डॉ. सुनील दहिया एवं उप रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने पूरा सहयोग किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मोरनी में जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य उच्च स्तर पर किया जा रहा है। 2016 तक के सभी रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की गई, जिसमें कोई त्रुटि या लंबित मामला नहीं मिला। इस सुचारू व्यवस्था की अधिकारियों ने प्रशंसा की और इसे अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए उदाहरण बताया।
PHC मोरनी में रिकॉर्ड की जांच, बिना लंबित मामलों के कार्य प्रणाली बनी मिसाल!
निरीक्षण के दौरान ही डॉ. सुनील दहिया ने एक नवजात का जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया, जिसे डॉ. संदीप जैन एवं अमित आर्य ने मां को सौंपा। इस अवसर पर पीएचसी मोरनी का संपूर्ण स्टाफ, जिसमें पूनम सूद, सुनील कुमार, नाजिम और डॉ. आस्था शामिल थे, उपस्थित रहा।
ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट