Tuesday, October 28, 2025
14.8 C
London

आज से महिलाओं के खाते में जाएगी मंइयां सम्मान की तीन माह की राशि

हेमंत सोरेन ने सदन में की घोषणा
महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने ट्रेजरी को भेजा बिल 38 लाख महिलाओं के बीच 2,850 करोड़ रुपये का होगा भुगतान
मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार से उनके खाते में एक साथ तीन माह की राशि जानी शुरू हो जाएगी।
उन्हें जनवरी, फरवरी तथा मार्च माह की राशि एक साथ दी जाएगी। इस तरह, प्रत्येक महिला लाभुकों के खाते में साढ़े सात हजार रुपये एकमुश्त जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को तीन माह की राशि के भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी को भेज दिया।हालांकि विभाग ने पहले ही मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, फिलहाल 38 लाख उन महिलाओं के खाते में राशि जाएगी, जिनकी आधार सीडिंग बैंक खाते से हो चुकी है तथा जिनका सत्यापन हो चुका है। जिनका आधार अभी तक बैंक खाते से नहीं जुड़ा है,उन्हें होल्ड पर रखा गया है। सत्यापन के बाद राशि हस्तांतरित सड़क पर हड़िया बेचना हमारी संस्कृति नहीं : हेमंत सोरेन
38 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजे जाने से लगभग 2,850 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। इससे पहले दिसंबर माह तक की राशि का भुगतान 56 लाख महिला लाभुकों के खाते में हुआ था। बताते चलें कि विभिन्न जिलों में चल रही जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कई अयोग्य महिला को इसका लाभ मिल रहा था। कई सरकारी कर्मियों को भी इसका लाभ लेने का मामला कई जिलों में सामने आया है। उन सभी से राशि वसूलने से लेकर अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

ई खबर के लिए सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img