रोहतास (बिहार): जिले में एक सगाई टूटने का मामला सामने आया है, जिसमें धनजी सिंह (पिता – सियाधार सिंह, ग्राम – बिसैनी बाल, पोस्ट – जमोदी, थाना – बिक्रमगंज, जिला – रोहतास) ने पिंकी कुमारी (पिता – थाना, जिला – गोडारी, रोहतास) पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
सगाई और रिश्ते की शुरुआत
धनजी सिंह और पिंकी कुमारी की सगाई 14 फरवरी 2024 को विजय सिंह (ग्राम – सुगी बाल, पोस्ट – काराकाट) की मध्यस्थता में हुई थी। दोनों के बीच करीब तीन महीने तक बातचीत और मुलाकातें होती रहीं। इस दौरान, धनजी सिंह ने पिंकी को एक मोबाइल (₹20,000) और अन्य जरूरतों के लिए ₹80,000 तक की आर्थिक सहायता दी।
रिश्ते में आई दरार
धनजी सिंह के अनुसार, पिंकी कुमारी के रिश्ते उसके गोतिया तरुण कुमार और नीरज कुमार से भी थे, जिसके चलते उसने शादी से इनकार कर दिया। धनजी का दावा है कि पिंकी अब उन्हीं लड़कों के साथ घूमने लगी है और शादी तोड़ने के लिए उन्हें दोषी ठहराया है।
धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोप
धनजी सिंह का आरोप है कि पिंकी कुमारी पहले भी कई जगह शादी के रिश्ते तोड़ चुकी है। उसने आरोप लगाया कि पिंकी और उसके रिश्तेदार अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं और कोर्ट-कचहरी में घसीटने की धमकी दे रहे हैं।
मध्यस्थ भरत सिंह पर भी आरोप
इस पूरे मामले में शादी की सिफारिश करने वाले अगुआ भरत सिंह (ग्राम – कोआथ दावय, थाना – कोआथ) को भी आरोपित किया गया है। धनजी सिंह का कहना है कि भरत सिंह लोगों को झांसा देकर पैसे वसूलता है।
धनजी सिंह की अपील
छत्तीसगढ़ में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले धनजी सिंह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।