Saturday, August 2, 2025
18.2 C
London

9 साल का मासूम विजय अचानक लापता, अपहरण की आशंका से दहला परिवार – गोपालगंज पुलिस से गुहार

गोपालगंज, बिहार – 29 मई 2025
बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव बनकटी, पोस्ट महुआ, थाना बैकुंठपुर क्षेत्र से 9 वर्षीय मासूम बच्चा विजय कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों को शक है कि बच्चे का अपहरण हो सकता है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है।

विजय कुमार, जो कुंदन कुमार का बेटा है, 29 मई की दोपहर से अपने घर से अचानक गायब हो गया। विजय की मां कुशमिला देवी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। रोज की तरह बच्चों को देखभाल कर के वे काम पर गई थीं, लेकिन जब शाम को वापस लौटीं तो विजय घर पर नहीं मिला।

परिवार ने पूरे मोहल्ले और आसपास के जान-पहचान वालों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन विजय का कहीं कुछ पता नहीं चला। मां ने स्पष्ट रूप से आशंका जताई है कि किसी ने विजय को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत दयालबाग चौकी में दर्ज करवा दी है।

लापता बच्चे का विवरण
नाम: विजय कुमार
उम्र: 9 वर्ष
पिता का नाम: कुंदन कुमार
पता: बनकटी, गोपालगंज, बिहार
गुमशुदगी की तिथि: 29 मई 2025
कपड़ों का विवरण: हल्की हरे रंग की टी-शर्ट और हल्की काली पैंट
चेहरा: मध्यम आकार, शरीर सामान्य, रंग सावला
अंतिम बार देखा गया: जलरी नाली के पास, रणजीत के मकान के नजदीक

परिजनों की अपील है कि यदि किसी भी सज्जन को विजय कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

📞 8871022710 (ई-खबर मीडिया संपादक)

आपकी एक छोटी-सी सूचना इस परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। विजय की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करें और यह खबर अपने तक ही सीमित न रखें, अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

Hot this week

यूएएस रद्द करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र

स्थान:- धर्मगढ़ ,कालाहाण्डी, ओड़िसा स्लगन- यूएएस रद्द करने की मांग...

भूटान के सैनिक की मध्य प्रदेश में डूबने से मौत, पांच महीने की ट्रेनिंग पर भारत आया था

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध स्थल पचमढ़ी...

Topics

यूएएस रद्द करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र

स्थान:- धर्मगढ़ ,कालाहाण्डी, ओड़िसा स्लगन- यूएएस रद्द करने की मांग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img