Thursday, August 7, 2025
22.5 C
London

 गोपालगंज के जोगिंदर राम निर्दोष – लड़की ने कहा: “अपनी मर्जी से आई हूं”

मुंबई/गोपालगंज।
बिहार के गोपालगंज जिले के धोरे थाना क्षेत्र निवासी जोगिंदर राम (उम्र 47 वर्ष, पिता केशुराम) इन दिनों कानूनी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन पर और उनके कुछ साथियों पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, जबकि लड़की ने खुद मुंबई के पेण पुलिस स्टेशन में दिए गए बयान में साफ तौर पर कहा था कि वह अपनी मर्जी से मुंबई आई थी और किसी ने उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2020 में गोपालगंज जिले के ही बरेहरा गांव का निवासी प्रदीप राज (उम्र 25 वर्ष), बिहार की मानसी कुमारी को भगाकर मुंबई लाया और दोनों ने 26 जनवरी 2020 को बांद्रा के राम मंदिर में विवाह किया। लड़की के परिजनों को इस प्रेम विवाह की जानकारी नहीं थी और उन्होंने विरोध जताया।

लड़की के परिजन जब उसे खोजने लगे, तो गांव के कुछ लोगों ने लड़की के चाचा को सलाह दी कि “जोगिंदर राम को पकड़ो, तो लड़की का पता चल सकता है।” लड़की के चाचा ने जोगिंदर से संपर्क किया। जोगिंदर ने ईमानदारी से जानकारी दी और कहा कि “लड़की यहां है, आप लोग जाकर बात कर सकते हैं, हम सिर्फ लोकेशन बता सकते हैं।”

10 जून 2020 को लड़की का पुलिस के सामने बयान:

लड़की मानसी कुमारी ने 10 जून 2020 को पेण पुलिस स्टेशन, महाराष्ट्र में जो बयान दर्ज कराया, वह पूरी कहानी का रुख ही बदल देता है। उसका कहना था:

“मैं मानसी कुमारी संजय सिंह, उम्र 16 वर्ष, वर्तमान में पेण-वडगांव में रह रही हूं। मैं प्रदीप राज से चार साल से प्रेम करती हूं। 23 जनवरी 2020 को घर से बिना बताए निकल गई थी। 26 जनवरी को हमने बांद्रा के राम मंदिर में शादी की और फिर वडगांव में किराए के कमरे में रहने लगी।

10 जून 2020 को मेरे चाचा धनंजय कुमार और जोगिंदर राम मुझे लेने आए। मुझे डर है कि चाचा मुझे मार सकते हैं, इसलिए मैं उनके साथ नहीं जाऊंगी।

मेरा यह बयान मुझे हिंदी में समझाया गया और मेरी मर्जी से लिया गया है।”

बयान की पुष्टि डॉ. आर. शिंदे (पेण पुलिस स्टेशन) और महिला दक्षता समिति की सदस्य मुस्कान रफीक झटाम ने भी की थी।

बावजूद इसके, बिहार में दर्ज हुआ रेप का केस:

मुंबई में स्पष्ट बयान देने के बावजूद लड़की को बाद में गोपालगंज ले जाया गया। वहां जाकर उसने कथित रूप से दबाव में आकर अपना बयान बदल दिया और जोगिंदर राम, विशाल यादव, प्रमोद यादव और एक अन्य व्यक्ति पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा दिया गया।

जोगिंदर राम की सफाई:

जोगिंदर और उनके साथियों का कहना है कि उनका न तो लड़की से कोई संबंध है और न ही उन्होंने कोई अपराध किया है। वे सिर्फ लड़की के परिजन की मदद करने के लिए लोकेशन बताने गए थे। उनके पास लड़की का मूल बयान भी मौजूद है जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए किसी भी जबरदस्ती से इनकार किया है।

उठते हैं कई अहम सवाल:

जब लड़की ने मुंबई में अपनी मर्जी से रहने की बात कही, तो बिहार में उसका बयान क्यों और कैसे बदला गया?

क्या लड़की पर दबाव डाला गया?

क्या निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई?

क्या मिलेगा न्याय?

अब यह देखना अहम होगा कि अदालत महाराष्ट्र पुलिस के मूल दस्तावेज़ी बयान को कितना गंभीरता से लेती है और क्या निर्दोष जोगिंदर राम और उनके साथियों को न्याय मिल पाएगा या नहीं।

स्थान: मुंबई/गोपालगंज

Hot this week

भोपाल विभाग संयोजक बने अभिजीत सिंह राजपूत, संगठन के प्रति जताया आभार

भोपाल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भोपाल विभाग के...

चकमार्ग निर्माण में दबंगई की हद: ग्राम प्रधान को पिस्टल सटाकर निर्माण कार्य रुकवाया, पुलिस-प्रशासन मौन

मड़ियाहूँ (जौनपुर) जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत इमामशाहपुर ग्राम...

Topics

भोपाल विभाग संयोजक बने अभिजीत सिंह राजपूत, संगठन के प्रति जताया आभार

भोपाल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भोपाल विभाग के...

चकमार्ग निर्माण में दबंगई की हद: ग्राम प्रधान को पिस्टल सटाकर निर्माण कार्य रुकवाया, पुलिस-प्रशासन मौन

मड़ियाहूँ (जौनपुर) जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत इमामशाहपुर ग्राम...

दो बच्चों की मां तरन्नुम खातून रहस्यमयी तरीके से लापता, पति ने जताई अपहरण की आशंका

पटना/अररिया। पटना जिला के अररिया थाना अंतर्गत मालगांव की रहने...

कालाहाण्डी जिले के जयपटना थामे अंतर्गत हीरापुर ग्राम पंचायत के तोता पड़ा

कालाहाण्डी जिले के जयपटना थामे अंतर्गत हीरापुर ग्राम पंचायत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img