Tuesday, October 28, 2025
12.1 C
London

गोखलापुर में बुजुर्ग और बहू पर बर्बर हमला, महिला को बेनकाब कर पीटा, घर से नकदी और जेवरात लूटे

नरपतगंज (अररिया), 31 जुलाई 2025
थाना नरपतगंज क्षेत्र के गोखलापुर वार्ड नंबर 07 में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग और उनकी बहू पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित उपेंद्र मंडल (60 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उन्होंने एक पुराने विवाद को लेकर 30 जुलाई को नरपतगंज थाना में आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस जांच भी हुई थी।

उपेंद्र मंडल के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे वे अपने घर के पश्चिमी ओर पड़ोसी के यहाँ तंबाकू (खेनी) खाने गए थे, जहाँ उनकी खोखा मंडल से मामूली कहासुनी हो गई। तभी अचानक सुशील मंडल (25 वर्ष) पुत्र कन्हैया मंडल ने लाठी से हमला कर दिया। उसके साथ विजय मंडल (28 वर्ष) भी शामिल था। हमला इतना जबरदस्त था कि उपेंद्र मंडल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

शोर सुनकर उनकी पुत्रवधू पुनीता देवी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। शिकायत में कहा गया है कि विजय और सुशील ने उन्हें गलत नीयत से जमीन पर पटक दिया और उनके शरीर के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला को बेनकाब कर लाठी से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके सिर, पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।

इसी बीच अन्य आरोपी — कन्हैया मंडल (50), विनोद मंडल (40), शिवानंद मंडल (45), शंभू मंडल (25), दीपा मंडल (20) — सभी ने मिलकर पुनीता देवी के साथ मारपीट की और घर में घुसकर बक्सा तोड़ ₹5000 नकद और सोने का आठ आना वज़नी मंगलसूत्र लूट लिया।

पीड़ित ने आगे बताया कि फुल देवी और गुंजन देवी नामक दो महिलाएं गिट्टी-पत्थर फेंकते हुए घर पर हमला करने लगीं। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर मुकदमा दर्ज किया गया तो घर में आग लगाकर जला दिया जाएगा।

उपेंद्र मंडल ने थानाध्यक्ष से इस घटना में संलिप्त सभी 10 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img