Sunday, September 14, 2025
11.1 C
London

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बबीना में देशभक्ति की गूंज, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बबीना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार सुबह बबीना में देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। सुबह 9 बजे ब्लॉक मुख्यालय से मंडल अध्यक्ष भाजपा डॉ. शिखा साहू के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, पुलिस कर्मियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने डीजे और ढोल की थाप पर तिरंगे लहराते हुए यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा पीएनबी चौराहे, स्टेशन रोड और नगर की मुख्य गलियों से होती हुई निकली। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से नगर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री मनोज साहू, सौरभ गुप्ता, दीपक सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, सादिक मंसूरी, मोहित वाल्मीकि, पवन प्रताप, प्रदीप फौजी, अनिल पहलवान, रविंद्र बागड़ी सहित प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, नारी शक्ति और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

ई खबर मीडिया से मोहित साहू की रिपोर्ट

Hot this week

छतरपुर से महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी

छतरपुर ज़िले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट...

जिला प्रधान न्यायाधीश ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

नेशनल लोक अदालत में रखे गए लगभग 18000 प्रकरण प्रकरणों...

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने दर्ज की डीडीआर

इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पीड़ित...

एनडीए औरंगाबाद विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन गांधी मैदान

पूर्व सांसद सुशील बाबू भाजपा मंत्री नित्यानंद जी एमएलसी...

Topics

फतुहा में सेना के सूबेदार के घर की गली जबरन बंद, पुलिस के आदेश की भी अनदेखी

पटना/फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक चौंकाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img