Tuesday, October 28, 2025
12.1 C
London

लौरिया के कटैया में छह माह में ही टूटी विधायक निधि से बनी सड़क, ग्रामीणों में रोष

बेतिया/लौरिया। कटैया पंचायत की सड़कें बदहाली की शिकार हैं। पंचायत के बरवा शेख गांव में छह माह पहले विधायक निधि से बनी पीसीसी सड़क अब जर्जर हालत में है। यह सड़क परशुराम महतो के घर से कमलेश तिवारी के खेत तक बनाई गई थी, लेकिन निर्माण में हुई भारी अनियमितताओं के कारण छह माह भी नहीं टिक पाई और जगह-जगह से उखड़ गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी और घटिया निर्माण सामग्री के चलते सड़क की यह हालत हुई है। सड़क से उखड़े पत्थरों पर फिसलकर लोग अक्सर गिरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वाहनों को भी क्षति हो रही है।

स्थानीय निवासी हरकेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा, पूर्व मुखिया विपिन साह, परशुराम महतो, कमलेश तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव और सिकंदर राम ने बताया कि कटैया पंचायत में जिला परिषद एवं विधायक निधि से बनी ज्यादातर सड़कें इसी हालत में हैं। बरवा शेख गांव की यह सड़क तो प्रमुख मार्ग है जो नवलपुर-लौरिया मुख्यमार्ग को गांव से जोड़ती है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति से करीब 2000 की आबादी को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाई गई सड़क छह माह में ही टूट जाए, तो उन्हें नेता चुनने का क्या फायदा?

ग्राम पंचायत राज कटैया की मुखिया किरण शर्मा ने कहा कि बरवा शेख वार्ड-13 की सड़क सहित पंचायत की अन्य सड़कों की बदहाल स्थिति की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी ताकि समय रहते मरम्मत और कार्रवाई हो सके।

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img