Wednesday, October 29, 2025
13.1 C
London

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त जांच

मोरनी हिल्स, 9 अक्टूबर 2025: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर जोशी ने की।

इस अवसर पर डॉ. मिसबा (सामान्य अस्पताल पंचकूला) द्वारा गर्भवती महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, वजन, लंबाई, और भ्रूण की धड़कन की जांच शामिल थी।

डॉ. सागर जोशी ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पौष्टिक आहार, और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार और नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान CHO डॉ. पिंकी यादव और एएनएम पूनम सूद ने महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरों और उनके बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को अपने खान-पान में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, दूध, अंडे आदि शामिल करने की सलाह दी।

शिविर में सरकारी एंबुलेंस सेवा 112 और पीएचसी मोरनी हिल्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. पिंकी यादव (CHO), पूजा (CHO), पूनम सूद (ANM), संदीप कुमार (LT), सोनिया सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img