स्थान- धर्मगढ़, कालाहांडी
रिपोर्ट:- तपन यादव कालाहांडी, ओडिशा
हेडलाइन ;-
दिवंगत विष्णुप्रिया बाग को मरणोपरांत सम्मान
एंकर:- धर्मगढ़ बस्तीपाड़ा राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षिका विष्णुप्रिया बाग का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिवंगत शिक्षिका ने धर्मगढ़ केंद्रीय प्राथमिक सरकारी विद्यालय से अध्यापन कार्य प्रारंभ किया था। 90 के दशक में जिले में चल रहे साक्षरता अभियान और अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। आज उनकी श्रद्धांजलि एवं गंगा महोत्सव कार्यक्रम में ओडिशा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी संघ धर्मगढ़ के अध्यक्ष कविराज दुर्गा, उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्र हंस, संपादक राजेंद्र भोई, सह संपादक धरणीधर धंगड़माझी, कोषाध्यक्ष प्रताप किशोर आचार्य, सलाहकार संतोष जगत, महेंद्र नाग, फुलेश्वर साहबी ने भाग लिया और दिवंगत विष्णुप्रिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र लक्ष्मीकांत बाग को मरणोपरांत सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार, कासिबहाल गाँव के सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा कर्मचारी सुरेश चंद्र हंस को मरणोपरांत सम्मान पत्र उनके बड़े भाई, सेवानिवृत्त जेल कर्मचारी प्रमोद हंस को प्रदान किया गया। बुद्धिजीवी वर्ग इस कार्य के लिए संघ की सराहना कर रहा है।




