Tuesday, October 28, 2025
12.1 C
London

जमीन विवाद में चाचा के बेटे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर 2025:
ग्राम निशाना, थाना अकोदिया निवासी मोहन सिंह पिता कांतीलाल जादौन ने अपने काका के बेटे एलकार सिंह पर लाठी-डंडे और गुप्ती से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मोहन सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5:40 बजे वे अपनी पत्नी रूपाली बाई के साथ खेत पर पानी लेने गए थे। इसी दौरान एलकार सिंह वहां पहुंचा और उनका वीडियो बनाने लगा। जब मोहन सिंह ने वीडियो बनाने से मना किया तो एलकार सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

मोहन सिंह की पत्नी रूपाली बाई जब बीच-बचाव करने आई तो एलकार सिंह ने उस पर भी गाली-गलौज करते हुए गुप्ती से वार किया, जिससे उसे गले और शरीर पर चोटें आईं। घायल दंपति थाने पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात पूरी तरह दर्ज नहीं की और केवल साधारण एनसीआर (अदमान चेक रिपोर्ट) काटकर दे दी, साथ ही उनका मेडिकल परीक्षण कराने से भी मना कर दिया।

मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक शाजापुर को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि जमीन को लेकर उनके परिवार और काका अंतरसिंह के परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद में अजब सिंह, लाल सिंह, मनोहर सिंह और उनकी पत्नियाँ भी शामिल हैं, जिन्होंने एलकार सिंह को भड़काया।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के बाद विपक्षीगण ने उन्हें बम से उड़ाने और धारदार हथियारों से जान से मारने की धमकी दी है। मोहन सिंह ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img