Sunday, June 1, 2025
16 C
London

सेंसेक्स 676 अंक चढ़कर 73,663 पर बंद:निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.98% चढ़ा

शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को तेजी देखने मिली है। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली है। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली है। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में निवेश का मौका
क्रिकेटर विराट कोहली के इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से खुल चुका है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 मई तक बोली लगा सकेंगे। मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 15 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट के साथ 72,987 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही। ये 22,200 के स्तर पर बंद हुआ था।

Hot this week

तिरंगा फहराकर किया गया राष्ट्रध्वज का सम्मान | नवग्रह व सहस्रार चक्र मंदिर भी हुए उद्घाटित

गद्दापुरी, जिला पलवल (हरियाणा): 10 मई को हरियाणा के गद्दापुरी...

Topics

आज दिनांक 31 मे को सेवानिवृत्त 36 वर्ष इमानदारी के साथ श्री हसन बलदार

आज दिनांक 31 मे को सेवानिवृत्त 36 वर्ष इमानदारी...

थापली ने भूड़ को हराकर जीती मांधना क्रिकेट ट्रॉफी, चेतन बने हीरो

मोरनी (मांधना): मांधना गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img