Thursday, May 22, 2025
7.4 C
London

सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 पर बंद:टाटा स्टील का शेयर 5% टूटा, लगातार चौथे दिन गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार में आज यानी 30 मई को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 216 अंक की गिरावट रही। ये 22,488 के स्तर पर बंद हुआ।

ये लगातार चौथा दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट रही। आज मेटल, IT और फार्मा के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा स्टील के शेयर में 5.19% की गिरावट देखने को मिली है। ये निफ्टी कर टॉप लूजर रहा।

इनोवा कैपटैब का मुनाफा 66% बढ़ा
इनोवा कैपटैब ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना तिमाही आधार (YoY) पर 66% बढ़कर 28.72 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 17.25 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं चौथी तिमाही में कंपनी की आय 262.63 करोड़ रुपए रही। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 240.95 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी के शेयर में आज 2.63% की गिरावट रही।

अमेरिकी बाजार में गिरावट
बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 1.06% गिरकर 38,441.54 पर बंद हुआ। वहीं S&P 0.74% और नैस्डेक 0.58% गिरकर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 29 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 667 अंक फिसलकर 74,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही। ये 22,704 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Hot this week

आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के बच्चे खेलों में भी अव्वल

बुढलाडा (अमित जिंदल) — आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के...

तंबाकू उत्पादों की बिक्री में अंकुश लगाने को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडो में चलाया गया जांच अभियान

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार से जिले...

डीटीओ ने अवैध रूप से पार्किंग वाहनों पर की कार्रवाई

23 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला पाकुड़: जिला परिवहन...

Topics

आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के बच्चे खेलों में भी अव्वल

बुढलाडा (अमित जिंदल) — आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के...

डीटीओ ने अवैध रूप से पार्किंग वाहनों पर की कार्रवाई

23 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला पाकुड़: जिला परिवहन...

हिरणपुर बाजार का सौन्दर्यीकरण कार्य पर प्रशासन गंभीर, कार्य जोरों पर

बाजार में छाएगी रौनक हिरणपुर(पाकुड़): उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने...

GBNCL में आज का रोमांच: यूपी पुलिस और RPCA ने मचाया धमाल!

गौतम बुद्ध नगर क्रिकेट लीग में आज दो रोमांचक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img