Wednesday, October 29, 2025
13.1 C
London

बिग बॉस के घर में 20 दिनों में ही हो गया बड़ा खेला, 1 नहीं 2 कंटेस्टेंट्स होंगे बाहर? इस हफ्ते बहेंगे आंसू!

बिग बॉस-19 अपने तीसरे हफ्ते में चल रहा है और 20 दिनों में ही काफी मजेदार लम्हे देखने को मिले हैं। अब बिग बॉस-19 के घर में बड़ा खेला हो गया है और 1 नहीं बल्कि 2-2 इविक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि घर से 2 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते यानी वीकेंड के वॉर पर बिग बॉस-19 के घर में आंसुओं का बाढ़ आने वाली है। इन 2 कंटेस्टेंट की होगी विदाई?
बता दें कि अब तक बिग बॉस-19 के घर में एक भी इविक्शन नहीं हुआ है और इस हफ्ते 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स की विदाई की खबर सामने आ रही है। बीबी तक नाम का एक्स इकाउंट लंबे समय से बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबरें देता रहा है। अब इसी चैनल ने दावा किया है कि पोलेंड की नतालिया और नगमा मिराजकर दोनों ही इस हफ्ते बिग बॉस-19 का घर छोड़कर जाने वाली हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों के इविक्शन पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अब इस हफ्ते वीकेंड के वॉर में दोनों कंटेस्टेंट्स घर के बाहर हो सकती हैं।

अमाल मलिक बने घर के नए कैप्टन
बता दें कि बीते रोज शुक्रवार के एपिसोड में घर वालों ने सबसे ज्यादा वोटों के साथ अमाल मलिक को नया कैप्टन बनाया है। इससे पहले कैप्टन्सी का ताज बसीर अली के सिर सजा था। अब अमाल को घर का नया कैप्टन बनाया गया है। हालांकि मृदुल भी कैप्टन बनने की रेस में थे लेकिन फाइनली अमाल मलिक के सिर कैप्टन का ताज सजाया गया है।

सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे वीकेंड का वॉर
बता दें कि आज वीकेंड का वॉर देखने को मिलने वाला है। हालांकि हफ्ते सलमान खान स्टेज से गायब रहेंगे। वहीं सलमान खान की जगह इस हफ्ते अक्षय कुमार और अरशद वारसी यहां पहुंचेंगे और वीकेंड के वॉर की कमान संभालेंगे। दोनों यहां अपनी फिल्म जॉली एलएलबी-3 फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे और साथ ही वीकेंड के वॉर को भी होस्ट करेंगे। अब देखना होगा कि ये दोनों स्टार सलमान खान की जगह किन घरवालों की क्लास लगाएंगे।

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img
Previous article
Next article
कपड़ा खरीदने बाजार निकला किशोर, 7 दिन से लापता – परिजनों की अपील वैशाली। जिले के गुरमिया गांव, थाना करताहा निवासी 17 वर्षीय नीरज कुमार 6 सितंबर 2025 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। परिवारजन व्याकुल हैं और प्रशासन से बेटे की तलाश की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे नीरज घर से यह कहकर निकले थे कि वह बाजार से कपड़े खरीदने जा रहे हैं। इससे पहले घर में भाइयों के बीच हल्का-फुल्का झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटे। नीरज के बड़ी बहन के पति सचिन कुमार ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल सामान्य है और वह अचानक गायब होने जैसा कोई संकेत कभी नहीं देते थे। परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि खोजबीन के बाद भी अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। परिजनों ने प्रशासन और आम लोगों से मदद की अपील की है। जिस किसी को भी नीरज कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले, वह नजदीकी थाने को सूचित करें या फिर दिए गए नंबर 6299932606 पर संपर्क करें। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि नीरज कुमार का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।