Sunday, December 14, 2025
7.1 C
London

विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्लू अर्जुन ने फैंस से की पृथ्वी को बचाने की अपील

आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई सितारों ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया है। इस कड़ी में नेशनल अवॉर्ड-विनिंग एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस से पृथ्वी को साफ रखने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। बुधवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पृथ्वी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “आइए हम सब मिलकर अपने घर (पृथ्वी) को एक बेहतर जगह बनाएं।” अल्लू अर्जुन पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी सक्रिय हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि फिल्म की शूटिंग से पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। वह तेलंगाना वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जो राज्य की जैव विविधता को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने का काम करते है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर व गानों ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा है, ”’पुष्पा राज के रूल के लिए 75 दिन बाकी हैं।

उसका रूल इंडियन सिनेमा में एक नया चैप्टर लिखेगा। 15 अगस्त को ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज होगी।” फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और प्रोड्यूस मैथरी मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल लीड रोल में हैं। यह कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट खत्म हुआ था। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img