Sunday, December 14, 2025
10.6 C
London

सलमान खान के फैन अंसार अहमद मुरादाबाद से मुंबई 2000 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले

मुरादाबाद स्थित हरतल्ला निवासी अंसार अहमद सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। अंसार अहमद की दिली ख्वाहिश है कि वो सलमान खान से मिलें। यूपी के मुरादाबाद जिले से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरतल्ला गांव है। हरतल्ला से अंसार अहमद मुबंई-बांद्रा के लिए निकल पड़े हैं। वो सलमान खान से मिले बिना नहीं मानने वाले।
अंसार अहमद ने बताया कि सलमान खान से मिलने  के लिए  पांच-छह बार कोशिश भी की है।
लेकिन हमेशा उन्हें निराशा हाथ लगी। अंसार अहमद मुबंई में कारपेन्टर का काम करते हैं। इसी से उनकी जीविका चलती है। गेट पर तैनात बाउंसर उन्हें सलमान खान से मिलने नहीं देते। ना हीं मिलने की दिली ख्वाहिश की सूचना सलमान खान तक पहुंचने देते हैं।
इसलिए इस बार अंसार अहमद ने सलमान खान से मिलने के लिए मुरादाबाद से मुंबई-बांद्रा के लिए पैदल निकल पड़े हैं। ताकि लोगों  के साथ सलमान खान को भी पता लगे कि कोई अंसर अहमद उनसे मिलना चाहता है।
अंसार अहमद ने सलमान खान की खासियत को लेकर बताया , ”वो नये-नये एक्टर को लॉन्च करते हैं। मैं सलमान खान से मिलकर एक्टर बनने की इच्छा जाहिर करूंगा। सुना है उनके दरवाजे से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वो गरीबों को हमेशा मदद करते हैं।”
मेरे माता-पिता नहीं है। मैं परिवार का खर्च मुंबई में कारपेन्टर का काम कर करता हूं। अभी अंसार अहमद  मुरादाबाद से पैदल चलकर जयपुर हावई-वे पहुंचे हैं।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img