Sunday, December 14, 2025
7.1 C
London

Shahid Kapoor और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी का टाइटल रिवील

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya शाहिद कपूर और कृति सेनन आने वाले समय में एक रोमांटिक मूवी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टाइटल को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच निर्माता दिनेश विजान की इस फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट हो गई है जो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है।

‘स्त्री और भेड़िया’ जैसी शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर निर्माता दिनेश विजान की अगली मूवी में एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी बनेगी। इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत पहले ही सामने आ चुकी है।

लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है। इस बीच कृति और शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिवील कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति

बीते साल 9 अप्रैल 2023 को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर बैठे हुए नजर आए, लेकिन इसमें फिल्म के नाम का एलान नहीं किया गया था।

ऐसे में अब शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म की नाम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है। इस फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है। हालांकि फिल्म का ये टाइटल थोड़ा बड़ा और आकर्षित लग रहा है।

टाइटल के संग शाहिद और कृति का एक और लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है, साथ ही मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक का मोशन वीडियो भी इसमें शामिल है। बता दें कि ये पहला मौका है जब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के जरिए शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

जानिए कब रिलीज होगी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

सिर्फ इतना ही नहीं कृति सेनन और शाहिद कपूर की इस फिल्म के टाइटल के अलावा रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। गौर करें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज डेट की तरफ तो इन दोनों कलाकारों की ये लव स्टोरी बेस्ड मूवी वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए काफी बढ़ गई है। मालूम हो कि साल 2022 में ‘जर्सी’ के फ्लॉप होने के बाद शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img