Sunday, December 14, 2025
7.1 C
London

Golmaal 5: एक बार फिर ‘गोलमाल’ करेगी अजय देवगन की पलटन, शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर यहां है पूरी अपडेट

Rohit Shetty फ्रेंचाइजी की किंग हैं। उन्होंने सिंघम और गोलमाल जैसी फिल्मों के अब तक जितने भी पार्ट बनाए हैं सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं। सिंघम अगेन के बाद अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 को लेकर तैयारियां शुरू कर देंगे। ये फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी और कब रिलीज होगी इस पर हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने अपडेट शेयर किया है।

अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल’ बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फ्रेंचाइजी बनाने में मास्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) नने साल 2020 में बताया था कि वह गोलमाल 5 पर काम कर रहे हैं।

हालांकि, कोविड के वजह से उनकी इस फिल्म पर बात आगे नहीं बढ़ी। अब रोहित शेट्टी की गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में गोलमाल की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज डेट को लेकर ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे सुनते ही आप खुशी से उछल पड़ेंगे।

गोलमाल 5 पर श्रेयस तलपड़े ने दी अपडेट

जब निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को प्रमोट कर रहे थे, तो उन्होंने उस दौरान इस बात पर मुहर लगाई थी कि उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी बन रही है। अब हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल की शूटिंग पर काफी डिटेल्स शेयर की हैं।

श्रेयस तलपड़े ने न्यूज-18 से बातचीत करते हुए बताया कि पैंडेमिक से पहले उन्होंने ‘गोलमाल-5’ अनाउंस की थी, लेकिन सब प्लान डिस्टर्ब हो गए। श्रेयस ने बताया कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और उम्मीद है कि अगली दीवाली ही ‘गोलमाल-5 (Golmaal 5)रिलीज भी हो सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि ये मूवी उन सभी के दिलों के कितने करीब हैं।

श्रेयस तलपड़े जल्द ही अक्षय कुमार संग आएंगे नजर

श्रेयस तलपड़े के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आने वाले समय में कई मराठी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा श्रेयस अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े को बीते साल ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से घर लौटते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img