शिवहर, परियानी थाना क्षेत्र — जिले के निवासी ब्रजकिशोर (उम्र 25 वर्ष), जो कि अपनी माँ के इकलौते पुत्र हैं, ने अपनी पत्नी रूपा और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रजकिशोर का विवाह 8 वर्ष पूर्व रूपा से हुआ था और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब उनका वैवाहिक जीवन संकट में है।
ब्रजकिशोर का आरोप है कि उनकी पत्नी रूपा, सास उर्मिला और साली चुन्नी कुमारी अन्य ससुराल पक्ष के लोग उनकी पैतृक संपत्ति और पैसों पर नजर लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग मिलकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और उनकी माँ से भी दूर कर दिया अब वैदिक किशोर की मां उनकी बेटी के साथ रहती है और तबीयत खराब होती है जिस वजह से रांची से दवा करवाई जा रही हैगया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि हाल ही में रूपा की छोटी बहन चुन्नी कुमारी की शादी पिपरिया गांव में होने वाली है जिसके वेदकिशोर पर शादी के खर्चे के लिए पैसे देने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उनके खाने में चोरी-छिपे ज़हर मिलाया गया। ब्रजकिशोर ने आशंका जताई है कि यह जानलेवा साजिश रची जा रही है ताकि उन्हें रास्ते से हटाया जा सके और उनकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके
चुन्नी कुमारी और रूप ने मिलकर ₹80000 वह पत्नी रूप ने कुछ जेवर लेकर चली गई
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रजकिशोर के अनुसार, रूपा और उसकी माँ उर्मिला पहले भी एक अन्य युवक को बंधक बना चुकी हैं, जिस मामले में वे जेल भी जा चुकी हैं।
ब्रजकिशोर ने परियानी थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है।
स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट