करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरदा में हुए लाठीचार्ज के विरोध में झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन शहर से 35 किलोमीटर दूर घटिया तहसील के ग्राम घोंसला में किया गया।
हरदा में पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया था। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसी घटना के विरोध में करणी सेना ने घोंसला में नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हो गया। करणी सेना ने अन्य स्थानों पर भी चक्काजाम करने की घोषणा की है।
ई खबर मीडिया से समीर शाह की रिपोर्ट