15 वर्षीय विवेक चौरसिया 26 मई की शाम से लापता, अब तक सुराग नहीं
लखीमपुर खीरी।
जिले की एक मां इन दिनों अपने 15 वर्षीय बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही है। राम गुनी (उम्र 40 वर्ष), निवासी लखीमपुर खीरी, का इकलौता बेटा विवेक चौरसिया बीते 26 मई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने हर संभव स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
राम गुनी ने बताया कि विवेक बिना कुछ बताए घर से निकला था और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। मां की आंखें बेटे के इंतजार में पथरा गई हैं, लेकिन अब तक कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।
परिजन आशंका जता रहे हैं कि कहीं विवेक किसी अनहोनी का शिकार न हो गया हो। इस घटना से मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है। मां राम गुनी ने प्रशासन से अपील की है कि विवेक की तलाश में तत्परता दिखाई जाए और उसकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए।
यदि किसी को विवेक चौरसिया के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या मोबाइल नंबर 9918765560 पर संपर्क करें।
—ई खबर संवाददाता, लखीमपुर खीरी