Saturday, May 24, 2025
18.9 C
London

बुलंदशहर में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू: विभाग संगठन मंत्री बृजेश कुमार बोले- बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं सनातनी,18 फरवरी तक चलेगा अभियान

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल की ओर से पूरे देश में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत अनूपशहर में भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित नागर के नेतृत्व में यह अभियान जिला बुलंदशहर में चलाया जा रहा है।

18 फरवरी तक चलेगा अभियान……

बजरंग दल बुलंदशहर के जिला सह संयोजक हर्ष चौहान ने बताया कि धर्म रक्षा निधि अभियान की शुरुआत पूरे देश में 01 फरवरी को की गई जो अभियान 18 फरवरी तक चलेगा। जिला बुलंदशहर सहित पूरे देश भर में हिन्दू धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान से लोग बड़ी संख्या में जुड़कर सहयोग दे रहे हैं। यह अभियान देश व्यापी अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में 18 फरवरी तक जारी रहेगा।

साल में एक बार चलाया जाता है अभियान विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज की सेवा,सुरक्षा,संस्कार एवं सांस्कृति धरोहर को समृद्ध करने के लिए विहिप द्वारा अनेक कार्य किए जाते हैं। उसके क्रियान्वयन में धन की आवश्यकता होती है। बताया कि इसके लिए वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। जिसमें धन एकत्र किया जाता है।

ई खबर मीडिया के लिए गगन की रिपोर्ट

Hot this week

मुफस्सिल थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन पर दिया जोर

पाकुड़: एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाना...

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

पाकुड़: बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा माह-जून, 2025...

Topics

जेठ की धमकियों से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस कार्रवाई से इनकार

होशियारपुर, 19 मई 2025 गांव बेराकांडी, तहसील मुकेरिया, जिला होशियारपुर...

मोतिहारी की आशा कुमारी – सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

भोजपुरी गानों पर वीडियो बनाकर सपना संजो रही मोतिहारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img