Monday, August 4, 2025
20.4 C
London

राजकीय महाविद्यालय कालका में ‘पंजाबी भाषा का विकास पथ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मुख्य वक्ता डॉ. हरमेल सिंह ने पंजाबी भाषा की चुनौतियों और संभावनाओं पर किया संवाद

कालका, 10 मई। राजकीय महाविद्यालय कालका में प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में पंजाबी विभाग द्वारा साहित्यिक क्लब ‘शब्द शिल्प’ के सहयोग से ‘पंजाबी भाषा का विकास पथ: चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के सहायक प्रोफेसर डॉ. हरमेल सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पंजाबी भाषा के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उन्होंने तार्किक और सटीक उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।

मनमोहन सिंह दाऊं ने पुआधी बोली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। डॉ. मनमोहन कौर ने कविता और कहानियों के माध्यम से भाषा के प्रति प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया। डॉ. एस.पी. सुखीजा, पूर्व संयुक्त निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने विद्यार्थियों को पुस्तकों से मित्रता और लेखन की निरंतरता की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर श्री जगपाल और बलजीत कौर द्वारा मनमोहन सिंह दाऊं की पंजाबी पुस्तक ‘चंडीगढ़ ने लुप्त किए पुआधी गांव’ के हिंदी अनुवाद का भी विमोचन किया गया। कार्यशाला में कुल 69 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. जगपाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू ख्यालिया, साहित्यिक क्लब प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा सिंगल, डॉ. बिंदु शर्मा, डॉ. नीरू शर्मा, डॉ. कविता बल्हारा, डॉ. गीता, डॉ. रमाकांत तथा संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीन कला संकाय डॉ. गुलशन कुमार, डीन वाणिज्य संकाय वीरेंद्र अटवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता चौहान, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. राजीव सहित नॉन-टीचिंग स्टाफ श्याम, गुलजार सिंह, सोनी, कुल प्रसाद, मनमोहन, सरदारा सिंह और सूरज का विशेष सहयोग रहा।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img