उदयपुर/चितौड़गढ़ (राजस्थान):
राजस्थान के उदयपुर जिले की रहने वाली 33 वर्षीय महिला संतोष सालवी ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी साफ मुकर गया और संपर्क तोड़ दिया।
संतोष ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में अजीत जैन निवासी नावनभाना, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला नितीन भाव से हुई थी। शादी से पहले ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो चुके थे। 2014 में उनके बेटे का जन्म हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही दांपत्य जीवन में खटास आ गई और मतभेद बढ़ते गए।
इसी दौरान वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात महिपाल सिंह राठौर से हुई, जो फतर सिंह जी राठौर के पुत्र हैं और नेडीचा भावानाथ की खेड़ी, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला चितौड़गढ़ के निवासी हैं। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और महिपाल ने संतोष को शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला लगभग छह वर्षों तक चला।
संतोष का आरोप है कि जब उसने महिपाल से शादी की बात की तो वह मुकर गया और उसे अकेला छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसे मानसिक और सामाजिक रूप से भी परेशान किया गया।
अब संतोष सालवी ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।