Monday, June 23, 2025
21.3 C
London

मांधना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने बढ़-चढ़कर ली भागीदारी

मांधना स्कूल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का दिया गया संदेश, बच्चों ने ली भागीदारी

मांधना (मोरनी), 22 मई: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक अरुण कुमार ने जैव विविधता प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली और जैव विविधता पंजिका की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया।

वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडू ने बच्चों को कविता और सरल भाषा के माध्यम से जैव विविधता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, “पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़, पौधे और जीव-जंतु बेहद जरूरी हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास’ विषय पर पेंटिंग बनाई और भाषण व कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

वन दरोगा पवन कुमार ने सातवीं कक्षा के छात्र शिवम को पर्यावरण पर आधारित बेहतरीन पेंटिंग के लिए 1200 रुपये की नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया।

ग्राम पंचायत भौज मटोर मांधना के सरपंच पंचपाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों से प्रकृति संरक्षण में भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडू, वन दरोगा पवन कुमार, समाजसेवी जय प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्या अंजली सिंह, स्कूल स्टाफ और करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

 

Hot this week

Topics

11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदी मे 21 जून को विश्व योग दिवस

बालोद लोकेशन -बेलौदी तारीख 21/06/25 11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शासकीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img