Monday, October 27, 2025
11.2 C
London

मधुबनी की महिला संगीता आशिक संदीप के साथ हुई फरार, एक बच्चे को भी ले गई साथ

मधुबनी : एक चौंकाने वाली घटना में बिहार की 25 वर्षीय बहू संगीता पति रविन्द्र , जो मधुबनी, बिहार में अपने ससुराल में रह रही थी, अपने चार बच्चों में से एक बच्चे को लेकर आशिक संदीप के साथ रहने लगी है। उसके पति और परिवार ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगीता की बड़ी ननद शशि देवी जो कि नरसिंहपुर गुड़गांव हरियाणा में रहती है मूल रूप से ईटावा यू पी की रहने वाली है, उन्होंने बताया कि वह अपने आशिक संदीप के साथ पहले भी दो महीने रह चुकी है।

इस बार उसने साजिश के तहत अपने चार बच्चों में से एक को भी साथ लेकर भाग गई है। इससे उसका पति रविन्द्र बहुत परेशान है और उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बच्चे को वापस तैयार किया जाए। महिला संगीता का पति और परिवार बिहार के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि जिसने संगीता को भगाया है वह वर्तमान में मधुबनी में रह रहे हैं।

रविंद्र की पत्नी, जो मधुबनी में रहती थी, का संबंध किसी और व्यक्ति के साथ था। यह खबर जब गांव वालों को पता चली, तो उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद, रविंद्र ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की और अपनी पत्नी को गुड़गांव ले आया।

दगा और भागने की घटना:

गुड़गांव में आने के बाद भी रविंद्र की पत्नी ने उसे धोखा दिया और अपने आशिक संदीप के साथ भाग गई। इस घटना ने रविंद्र को गहरा आघात पहुंचाया और वह अब एक कठिन दौर से गुजर रहा है

रवींद्र ने मीडिया से अपील की है कि उन्हें इंसाफ के लिए मदद की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बीवी को भगाने वाला व्यक्ति उनके जीजा और दीदी को फोन पर धमकाता है और कहता है कि जो भी करना है, वह कुछ नहीं कर सकता।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और महिला अपनी आशिक के साथ भागी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी है। परिवार और पुलिस दोनों को उम्मीद है कि जल्द ही महिला और बच्चे का पता लग जाएगा।

Hot this week

दिल्ली-से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन में से अचानक गायब हुए पिताजी: शोध जारी

चापगढ़ (मैनागुड़ी), जलपाईगुड़ी से रिपोर्ट — ग्राम चापगढ़, थाना...

निशा के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर वायरल कर दी क्लिप — पीड़िता और परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी,...

बुलन्दशहर/26 अक्टूबर: जिला बुलन्दशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम...

अलीगंज सेक्टर-के के उस्मानपुर में गोदाम में आग, दमकलकर्मी घायल, स्थानीय लोग घरों में फंसे

लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-के के उस्मानपुर गांव में बुधवार शाम...

Topics

दिल्ली-से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन में से अचानक गायब हुए पिताजी: शोध जारी

चापगढ़ (मैनागुड़ी), जलपाईगुड़ी से रिपोर्ट — ग्राम चापगढ़, थाना...

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कांग्रेस आनंद शंकर

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कांग्रेस आनंद शंकर आनंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img