दिनांक: 30 सितम्बर 2025
स्रोत: मंडला पुलिस प्रेस नोट
सुमित कुमार नंदा की रिपोर्ट
ऑपरेशन *“मैं हूँ अभिमन्यु”* के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन
मंडला पुलिस ने जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान का तीसरा संस्करण शुरू किया है। यह अभियान 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है।
मुख्य कार्यक्रम:
निर्मला हायर सेकेंड्री स्कूल में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने छात्रों को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा रोकथाम, बालिकाओं के सुरक्षित और समान अवसर, तथा नशा मुक्त समाज बनाने पर चर्चा की।
पुलिस लाइन मंडला में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद कछवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी पीयुष मिश्रा, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
मंडला न्यूज़ (ई‑ख़बर)




