Sunday, December 14, 2025
7.1 C
London

मांधना के मेधावी छात्रों को निजी कोष से एक लाख की प्रोत्साहन राशि 15 अगस्त को आवंटित करने का किया ऐलान: पंचपाल शर्मा

मोरनी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वि‌द्यालय मांधना (भोज मटोर) में 10+2 छात्रों का परिणाम 100%. रहा। मोरनी खंड के मांधना स्कूल के बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सरपंच पंचपाल शर्मा ने कुल एक लाख नगद इनाम राशि की घोषणा की है। दिनांक 30-4-2024 को हरियाणा वि‌द्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10+2 परीक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वि‌द्यालय मांधना (भोज मटोर) में 10+2 छात्रों का परिणाम 100%. रहा। कामर्स संकाय में सिमरन पुत्री वीरेन्द्र शर्मा ने 92% अंक लेकर प्रथम स्थान तथा निलाक्षी पुत्री धर्मपाल ने 87.8% लेकर द्वितिय स्थान तथा सागर ने कला संकाय में 86.4% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान सरपंच पंचपाल शर्मा ने सभी छात्रों अभिभावको तथा स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएँ दी तथा परिक्षा परिणाम के लिए स्कूल स्टाफ व प्रधानाचार्या अंजली सिंह को श्रेय दिया। ई खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो को जानकारी देते हुए सरपंच पंच पाल शर्मा ने बताया की प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को स्वतन्त्र‌ता दिवस पर निजि कोष से क्रमश: 50,000/, 30000/ व 20,000/- नगद पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में प्रोत्साहन मिलें।

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img