Wednesday, October 29, 2025
11.9 C
London

देवर व उसकी पत्नी पर मारपीट और जबरदस्ती का आरोप, पीड़िता बोली– निष्पक्ष जांच हो

रेवाड़ी। संघी का बास निवासी सपना (25), जोकि पार्लर में काम करती हैं, ने अपने देवर भारत (35) और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपना का कहना है कि 19 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे जब वह घर पर खाना बना रही थी, तभी उसका देवर भारत पीछे से आया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

सपना ने बताया कि विरोध करने पर भारत की पत्नी ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसी दौरान भारत ने चाकू से हमला भी किया। किसी तरह जान बचाकर बाहर भागी तो रास्ते में उसका देवर अरुण (30) मिला, जिसने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की।

पीड़िता ने बताया कि उसने तत्काल अपने भाई विजय को फोन किया। विजय मौके पर पहुंचा तो भारत ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। घायल अवस्था में भाई-बहन किसी तरह जान बचाकर रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और इलाज कराया।

पीड़िता की बहन वर्षा ने बताया कि जब सपना और विजय थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो वहां उनकी शिकायत नहीं लिखी गई, उल्टा पुलिसकर्मी उनके भाई को फंसाने की धमकी देने लगे और उन्हें भगा दिया गया।

सपना ने आरोप लगाया कि इसके बाद भारत और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज की और उसके भाई विजय के खिलाफ झूठा केस भी दर्ज करा दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Hot this week

*मढकिया महादेव कि भोलेनाथ मंदिर में पूजा हर हर महादेव कि*

ब्यूरो चीफ नवीन चन्द्र मठपाल अल्मोड़ा भिकियासैन ब्लाक के ईण्डा...

जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर। लूणी विधानसभा क्षेत्र की केरू पंचायत समिति के...

सुल्तानपुर: 17 वर्षीय जितेंद्र राम की सहायता के लिए अपील, जीवन यापन के लिए है गंभीर आर्थिक मदद की जरूरत

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: राम प्रगति बारियाओना, सुल्तानपुर जिले के 17...

Topics

फतेहपुर सीकरी, आगरा: दबंगों के विवाद में पुलिस पर भी सवाल, फरियादी का आरोप

झूठे केस में फंसाने का दावा, न्यायालय में पहुंचा...

रावेर तालुका व शहर काँग्रेसची आढावा बैठक उत्साहात पार

जळगाव जिल्हा प्रतिनिधी – बशीर तडवी रावेर (ता. रावेर) :...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img