Friday, November 14, 2025
12.9 C
London

औरंगाबाद में सियासी भूचाल: पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने छोड़ी राष्ट्रीय जनता दल, थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक हलचल तब तेज हो गई जब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विक्रम नारायण सिंह की अगुवाई में गोपाल नारायण सिंह के कार्यालय पर एक विशेष बैठक बुलाई गई।
इस बैठक में पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने राष्ट्रीय जनता दल को अलविदा कहते हुए औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

सुरेश मेहता ने कहा कि अब औरंगाबाद जिला में भारतीय जनता पार्टी 6 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जग चुकी है।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सुरेश मेहता के स्वागत में जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और जनता का भरोसा औरंगाबाद में पूरी तरह भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है और विपक्षी दलों के लिए यह एक बड़ा झटका है।

रिपोर्ट – शशि सिंह, औरंगाबाद (बिहार)

 

Hot this week

सीतामढ़ी की गुंजा कुमारी – सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

सीतामढ़ी/13 नवंबर: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

सहरसा की आशा पासवान – सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

सहरसा/13 नवंबर: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

Topics

सीतामढ़ी की गुंजा कुमारी – सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

सीतामढ़ी/13 नवंबर: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

सहरसा की आशा पासवान – सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

सहरसा/13 नवंबर: नमस्कार दोस्तों, ई खबर में आपका स्वागत है। आज...

दहेज की बलि चढ़ी बेटी — सोनी कुमारी हत्याकांड की दर्दनाक कहानी

स्थान: मधेपुरा, बिहार तारीख: 1 नवम्बर 2025 मधेपुरा जिले के अरार...

ससुरालियों पर दहेज, मारपीट व धमकियों का आरोप — पत्नी ने थाने में दी तहरीर

खैर/अलीगढ़, ग्राम जरारा निवासी सुमन (नस्तीया सुमन) ने अपने पति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img