Monday, August 4, 2025
22.2 C
London

पति को धोखा देकर पत्नी फरार, दो छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर निकली सुमति देवी

रांची (झारखंड):
सुमति देवी (उम्र 29 वर्ष), पत्नी कार्तिक मुंडा, जो जिला रांची की निवासी हैं, 20 मार्च से लापता हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सुमति देवी 22 नवंबर 2024 से 19 मार्च 2025 तक लापता थीं, लेकिन बाद में उन्हें खोजकर घर लाया गया था। दुर्भाग्यवश, 20 मार्च को वह दोबारा बिना किसी सूचना के घर छोड़कर चली गईं।

परिजनों के अनुसार, सुमति देवी की शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति कार्तिक मुंडा का अब तक सुमति देवी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवारजन काफी चिंतित हैं और आमजन से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को सुमति देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो इस नंबर पर तुरंत संपर्क करें: 8102782325।

पति को धोखा देकर पत्नी फरार, दो छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर निकली सुमति देवी

रांची (झारखंड):
22 नवंबर 2024 की रात करीब 10:20 बजे सुमति देवी को मोबाइल नंबर 9006209868 पर किसी से बातचीत करते हुए पति कार्तिक मुंडा ने देखा। जब पति ने पूछताछ की तो सुमति देवी ने कोई जवाब नहीं दिया और उसी रात घर से फरार हो गईं।

इस घटना ने पूरे परिवार और गांव वालों को हैरान कर दिया है। पति कार्तिक मुंडा ने बताया कि उन्होंने कई बार सुमति देवी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बिना कोई सफाई दिए घर छोड़कर चली गईं। दो छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर पत्नी का यूं अचानक चले जाना परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज, तलाश जारी

घटना के बाद कार्तिक मुंडा ने नामकुम थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल नंबर के आधार पर सुमति देवी के संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही महिला को तलाश कर पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

सुमति देवी के इस कदम ने गांव में चर्चाओं का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी विवाद या जानकारी के महिला का घर छोड़कर चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

कार्तिक मुंडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस भी हमारी इस मामले में कोई मदद नहीं कर रही और मेरी पत्नी कहां और किस हाल में कुछ पता नहीं मेरी पत्नी को ढूंढने में मेरी मदद करें।

Hot this week

गोखलापुर में बुजुर्ग और बहू पर बर्बर हमला, महिला को बेनकाब कर पीटा, घर से नकदी और जेवरात लूटे

नरपतगंज (अररिया), 31 जुलाई 2025 थाना नरपतगंज क्षेत्र के गोखलापुर...

भट्टी फटने से झुलसे हरपालपुर निवासी अमरेश की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम

हरदोई/नई दिल्ली — हरपालपुर ब्लॉक के ग्राम शेखपुरा निवासी...

Topics

भट्टी फटने से झुलसे हरपालपुर निवासी अमरेश की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम

हरदोई/नई दिल्ली — हरपालपुर ब्लॉक के ग्राम शेखपुरा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img