Saturday, August 2, 2025
20.8 C
London

सेक्टर 122 नोएडा से 14 साल का मासूम लापता, परिजनों की आंखों से छलक रहे आंसू

नोएडा। सेक्टर-122 इलाके से 14 साल का एक मासूम लड़का रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी के अनुसार, लापता बच्चे का नाम दीपक कुमार है। दीपक के पिता का नाम मनोज कुमार है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि दीपक की उम्र 14 वर्ष है। वह प्लेट नंबर-7, ब्लॉक नंबर-89, जनता प्लॉट, सेक्टर-122 में रहता है। बच्चे के परिवार वालों के मुताबिक, वह दिनांक 17 जुलाई 2025 को शाम करीब 5 बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

लापता होने के समय दीपक ने सफेद शर्ट और हल्के पीले रंग का लूअर पहन रखा था। उसके पैरों में हवाई चप्पल थी। बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। वे लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

परिवार ने दीपक की कोई भी जानकारी मिलने पर इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है:

📞 78400 88638

📞 90690 13206,7065642939

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग भी बच्चे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। परिजन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

Hot this week

एंकर: कालाहांडी जिले के जूनागढ़ थाना के अंतर्गत माहीभर गाँव में शुक्रवार को एक दुखत घटना घटी ।

स्थान :-धर्मगढ़ कालाहांडी, ओडिशा स्लगन:- फावड़े की वार से छोटे...

खुशबू कुमारी: दो बच्चियों की मां ने परिवार का भार उठाने के लिए थामा ई-रिक्शा का हैंडल

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड की...

Topics

खुशबू कुमारी: दो बच्चियों की मां ने परिवार का भार उठाने के लिए थामा ई-रिक्शा का हैंडल

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड की...

चोरी की वारदात: आईसीयू में था बच्चा, पीछे से खाली हुआ घर – 26 लाख का सोना और 5 लाख नकद ले उड़े चोर

नई दिल्ली/कालिंदी कुंज: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में चोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img