दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-1 से एक 34 वर्षीय युवक अर्जुन रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। अर्जुन, जो मूल रूप से गांव बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, पिछले कुछ समय से दिल्ली में कैंडी चॉकलेट के पैकेजिंग डिब्बे बनाने वाली एक फैक्ट्री में असिस्टेंट हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।
20 अप्रैल 2025 की सुबह 7:00 बजे, अर्जुन की पत्नी ज्योति और मां हीरावती से आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। अर्जुन के भाई अरुण ने बार-बार कॉल करने की कोशिश की लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वह सीधे अर्जुन के कमरे पर पहुँचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि कमरे पर ताला लगा हुआ था और अर्जुन का कोई पता नहीं था।
अरुण द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने अर्जुन की तलाश अपने स्तर पर की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। अर्जुन की मानसिक हालत पूरी तरह ठीक है और उसके हाथ पर एक टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान में मददगार हो सकता है।
आख़िर 34 वर्षीय अर्जुन ऐसे कैसे अचानक ग़ायब हो गया?
क्या किसी ने उसे अगवा किया?
क्या ये किसी साज़िश का हिस्सा है?
या फिर अर्जुन खुद किसी बड़ी परेशानी में फंस गया है?
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और ZIPNET पर भी अर्जुन की सूचना अपडेट की जा रही है। HC पवन (2897/NE) को मामले की जांच सौंपी गई है।
दिल्ली के इस रहस्यमयी लापता युवक की कहानी कई सवाल खड़े कर रही है। परिवार बेसब्री से अर्जुन की सलामती की दुआ कर रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस गुमशुदगी की परतें कब और कैसे खोलती है।
अगर किसी को अर्जुन के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या अरुण (मोबाइल नंबर: 8287360017) को सूचित करें।
स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट