मुंबई के खेरवाड़ी, तीन बांग्ला झोपड़पट्टी में रहने वाले अनिल रवानी ने अपने छोटे भाई सुनील रवानी (उम्र 35 वर्ष) की गायब होने की गंभीर जानकारी साझा की है। यह घटना 29 जून 2025 की रात 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब उन्हें अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।
अनिल रवानी, जो झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में मजदूरी के लिए मुंबई में बसे हैं, ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत मध्यम और सीमित संसाधनों वाला है। सुनील रवानी की मानसिक स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। वे किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त नहीं थे।
पूरी घटना की टाइमलाइन:
27 जून 2025: सुनील रवानी पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेन द्वारा मुंबई के लिए रवाना हुए।
28 जून: अनिल रवानी स्वयं रोज़ की तरह काम पर गए और शाम 7:00 बजे घर लौटे।
29 जून: बताया गया कि सुनील भी काम पर गया था और दिन में वापस भी घर आया था।
जिनके साथ सुनील काम पर जाते थे, विनोद रवानी ने बताया कि उन्होंने सुनील को तीन बांग्ला क्षेत्र तक छोड़ा था और ₹1500 नकद भी दिए थे। इसके बाद से वह गायब हो गया।
रात 10:30 बजे सुनील को तीन बांग्ला इलाके में अंतिम बार देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है और अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
परिवार की स्थिति:
अनिल रवानी ने बताया कि वे आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि पूरे शहर में जाकर हर जगह भाई को ढूंढ़ सकें। उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या खोजबीन शुरू नहीं हुई है।
अनिल का कहना है कि वे अपने भाई को ढूंढ़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है और अब जनता और मीडिया से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें मदद मिले और उनका भाई सही-सलामत वापस आए।
सार्वजनिक अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति को सुनील रवानी के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:
📞 99671 82715
📞 99735 31434
आपका एक कॉल एक परिवार को टूटने से बचा सकता है। कृपया यह जानकारी अधिक से अधिक साझा करें ताकि सुनील जल्द से जल्द अपने घर लौट सकें।