Wednesday, July 9, 2025
17.3 C
London

हिट एंड रन कानून के विरोध में थमे वाहनों के पहिए, पेट्रोल पंप पर लगी कतारें; कई राज्यों में असर

हिट एंड रन कानून में सजा को सख्त किए जाने के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बिहार उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन मामलों को लेकर नए कानून के खिलाफ यूपी राज्य परिवहन के बस चालकों ने हड़ताल की।
हिट एंड रन कानून में सजा को सख्त किए जाने के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन मामलों को लेकर नए कानून के खिलाफ यूपी राज्य परिवहन के बस चालकों ने हड़ताल की।

पेट्रोल पंप पर लगी कतारें
महाराष्ट्र के नागपुर में वाहनों चालकों की हड़ताल का दूसरे दिन असर दिखाई दे रहा है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Indian Oil To Open 25k Petrol Pump In Next Three Years, Will Have To Invest 12 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live - खोल सकते अपना खुद का पेट्रोल पंप, आईओसी
भोपाल में दिखा हड़ताल का असर
वाहन चालकों की हड़ताल का असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कॉलेज और स्कूल वाहन नहीं चले, जिससे स्कूल जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते ईंधन आपूर्ति बाधित होने से भोपाल में कई पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग गई हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को दिया निर्देश
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने वाहन चालकों की हड़ताल को देखते हुए पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को कहा है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
क्या है कानून?
बता दें कि नए कानून के तहत टक्कर मारकर भागने और दुर्घटना की सूचना न देने पर चालकों को 10 साल तक की जेल की सजा और जुर्माने का प्रविधान किया गया है। पहले आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत आरोपित को केवल दो साल तक की जेल हो सकती थी।

Hot this week

संदिग्ध हालात में युवक की पोखरा में मौत, हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

रामनगर, पश्चिम चंपारण रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी गांव में...

भीड़ प्रबंधन के लिए पिछले सिंहस्थ में 14 पुल बने इस बार 19 बनेंगे, इनमें से दो के ही काम चल रहे

उज्जैन सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती रहने वाली...

मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज

दिल्ली | 5 जुलाई 2025 दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

Topics

संदिग्ध हालात में युवक की पोखरा में मौत, हत्या की आशंका, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

रामनगर, पश्चिम चंपारण रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी गांव में...

मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज

दिल्ली | 5 जुलाई 2025 दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके...

मोहर्रम जुलूस मामले में दर्ज हुआ प्रकरण

सैलाना में मोहर्रम जुलूस के दौरान वायरल वीडियो को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img