आज दिनांक 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को अलीगढ़ महानगर के घंटाघर स्थित श्री अक्रुरजी पार्क पर वार्ष्णेय पहल संस्था (रजिo) द्वारा हर वर्ष की भांति दान और पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति पर्व को बहुत हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री अक्रुरजी महाराज को विधिवत गंगाजल स्नान, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करकें किया गया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के त्योहार पर खिचड़ी का दान देना और खाना दोनों हीं महत्वपूर्ण माना गया हैं। इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव से अलीगढ़ के विकास और सर्व समाज की सुख शान्ति और समृद्धि की कामना की।
महामंत्री जतिन वार्ष्णेय सीए ने आएं हुए सभी अतिथियों को इस महापर्व की बधाईयां देते हुए बताया कि इस दिन ऋतु परिवर्तन की शुरुआत होती हैं। मकर सक्रांति पर्व के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व होता हैं।
कोषाध्यक्ष तनुराग वार्ष्णेय ने भी कहा कि मकर सक्रांति का दिन वह दिन भी हैं जब सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करतें हैं।
संस्था के चेयरमैन गौरव पीतल ने कहा कि ऐसे में मकर सक्रांति के दिन दान-पुण्य, स्नान, जप, तप आदि बहुत हीं कल्याण कारी होते हैं। युवाओं का इस महापर्व से जुड़ना और सहयोग करना इस युवा पीढी को सनातन संस्कृति के प्रति नई दिशा प्रदान करेगा।
इस खिचड़ी महाभोज कार्यक्रम के सयोंजक कुश वार्ष्णेय चिंटू, चिरंजीव वार्ष्णेय चिंटू, सचिन स्क्रैप, श्याम वार्ष्णेय, दयानन्द डीएमसी रहे। इस कार्यक्रम में कान्हा वार्ष्णेय व जीतू वार्ष्णेय ने आए हुए अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत व अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ब्रज प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा नेता डॉ• राजीव अग्रवाल, अलीगढ़ शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, आलोक शिवाजी, महापौर प्रशान्त सिंघल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, आशुतोष वार्ष्णेय, समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप, करनी सेना के ज्ञानेंद्र चौहान, श्री वार्ष्णेय कालेज के अध्यक्ष अतुल गुप्ता सीए, सचिव गौरव वार्ष्णेय सीए, विनय वार्ष्णेय, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्योराज सिंह, सुमित सर्राफ, अमित सर्राफ, ब्रजेश कंटक, राजेन्द्र वार्ष्णेय, सुबोध स्वीटी, प्रमोद कुमार गुप्ता पीतल, डॉ नागेश वार्ष्णेय, अल्का गुप्ता, मनोज पत्रकार, योगेश वार्ष्णेय बंटी, रत्न देव वार्ष्णेय, डीएवी कॉलेज प्रधानाचार्य विपिन वार्ष्णेय, पुनीत फ्लेक्स, श्याम भैया, डॉक्टर मनोरंजन वार्ष्णेय, डॉ विभव वार्ष्णेय, वैभव सैनी के अलावा शहर व समाज के गणमान्य लोग, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एव सदस्य उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में संस्था परिवार से मुख्य रूप से गौरव पीतल, अमित किताब, हिमांशु वार्ष्णेय कैनरा बैंक, विकास वार्ष्णेय(दिनेश), नितिन वार्ष्णेय, कुश वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र शेखर, जीतू वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय (नोहझील), लवलेश सरकोड़ा, आशीष वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, शुभम कम्बल, मुकेश बालाजी, सौरव वार्ष्णेय मेडिसन, दयानंद डीएमसी, प्रशांत रेजीडेंस, आमोद वार्ष्णेय, दीपू गुप्ता दीपलाइन, मीनेश भारद्वाज, विक्रांत गर्ग, अंकुर शिवाजी, हर्षद हिंदू, पल्लवी नवमान, मोनू अग्रवाल, डॉ चंद्रशेखर, राहुल गुप्ता स्क्रेप, शैलू प्रधान, कैलाश वार्ष्णेय केली, प्रशान्त डीपीआई, अर्चना वार्ष्णेय, गुंजित वार्ष्णेय पारस गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, लकी बालाजी, आकाश गुप्ता, मनोज खलीफा, संजीव वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहें।
ई खबर मीडिया के लिए नितिन अरोरा की रिपोर्ट