Sunday, December 14, 2025
9.5 C
London

IPL 2024 Final: ‘केकेआर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…’, सचिन-युवराज सहित इन दिग्गजों ने फिल्मी अंदाज में टीम को दी बधाई

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 फाइनल में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। केकेआर के चैंपियन बनते ही कई दिग्गजों ने उन्हें फिल्मी अंदाज में बधाई दी।

 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से धूल चटाई। 10 साल बाद केकेआर ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले केकेआर ने साल 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।

यह तीसरी बार रहा जब केकेआर आईपीएल चैंपियन बना। आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मैच एकतरफा रहा, जहां केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर हैदराबाद के बैटर्स की खूब खबर ली। केकेआर के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 113 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। केकेआर के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स ने खास अंदाज में टीम को बधाई दी।

KKR के IPL चैंपियन बनते ही इन दिग्गजों ने फिल्मी अंदाज में टीम को दी बधाई

केकेआर ने क्या लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बैटर्स ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के बाद के चरणों में गेंदबाजों ने महफिल लूटी। फाइनल में उनके बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट लिए और रन चेज को उन्होंने आसान बना दिया। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए तीसरी ट्रॉफी जीतने पर सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई। सचिन ने अपने ट्वीट में गौतम गंभीर और शाहरुख खान को टैग किया।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img