Saturday, November 8, 2025
12.3 C
London

जापान को रौंद भारतीय महिलाएं बनीं चैंपियन, दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-0 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम फार्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

हॉकी टीम ने रविवार को जापान को 4-0 से हराकर दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने संगीता कुमारी (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लारेमसियामी (57वें) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) के गोल की मदद से दो बार की चैंपियन को मात दी। फ्लडलाइट की समस्या के कारण मैच 50 मिनट देर से शुरू हुआ था।

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम फॉर्म में रही। मैच के 17वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद जापान ने आक्रमण तेज किया और 22वें मिनट में टीम ने गोल भी दागा।

शुरुआत से ही भारत ने बनाया था दबाव

हालांकि, भारतीय कप्तान ने वीडियो रेफरल लिया, जिसमें गोल को फाउल करार दिया गया। 46वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल नेहा ने पेनाल्टी कार्नर से दागा। 52वें मिनट पर जापान को गोल करने का मौका मिला। डी में जापान के खिलाड़ी को गलत तरीके से रोकने के कारण जापान को पेनाल्टी मिला, लेकिन भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने गोल बचा लिया।

दीप ग्रेस एक्का को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

57वें मिनट भारत ने तीसरा गोल पेनाल्टी कार्नर से दागा। 60वें मिनट में वंदना कटारिया ने मैदानी गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। भारत की दीप ग्रेस एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि झारखंड की संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया।

उधर, एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली चीन की महिला हॉकी टीम ने एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्राफी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। चीन की टीम ने कोरिया को कांटे की टक्कर में 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Hot this week

साप्ताहिक हाट बाजारों में जोर पकड़ रहा जुआ

मुक दर्शक बना कोंडागांव पुलिस रिपोर्टर- गांधीराम नाग । कोंडागांव/छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के...

विकास के वादों के बीच बदायूं का नकाशी गाँव परेशानियों में डूबा”

(संवाददाता — समाचार भारती, बदायूं) कोड नंबर: 243641 | क्षेत्र:...

अब झील में नहीं, सड़क के बराबर होगा आपका मकान!”

लखीमपुर खीरी से क्रांतिकारी खबर — ‘MANNAT ENGINEERING HOUSE...

बाल सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन

“बच्चों को गलत दृष्टि से घूरना भी है लैंगिक...

बीजापुर महादेव तालाब में अज्ञात शव पुलिस ने किया बरामद

महादेव तालाब में नगर सेना रेस्क्यू टीम ने निकाला...

Topics

इंदौर से बड़ी खबर — वार्ड 15 और 16 के गरीब परिवारों को अब भी नहीं मिला रहने का हक!

झुग्गियों में बीत रही जिंदगी, सरकारी योजनाएं रह गईं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img