Thursday, July 31, 2025
17.7 C
London

करनाल में लुटेरी दुल्हन: तीन साल पहले हुई थी शादी, दो लाख रुपए और सोने के गहने लेकर बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

हरियाणा : करनाल मंगल कॉलोनी में एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। शादी के तीन साल के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से 2 लाख रुपए की नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का नाम बबिता देवी पिता अशोक पासवान जिला बेगूसराय जलालपुर, बिहार ।

क्या है पूरा मामला?

मामला जिले करनाल थाना क्षेत्र का है। जहाँ के रहने वाले धीरज पासवान पुत्र शिव कुमार पासवान की शादी तीन साल पहले हुई थी। धीरज पासवान की शादी बबिता-बबिता देवी पिता अशोक पासवान के साथ हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी हमे शक है कि उसकी गोबिंद कुमार जो की मंगल कॉलोनी का ही रहने वाला है के साथ फरार हो गई। फरार होने से पहले बबिता ससुराल से 2 लाख रुपए की नगदी सहित सोने के जेवर भी ले गई।

पति ने थाने पहुँचकर पुलिस को दी तहरीर!

क्या बताया शिकायतकर्ता ने ? मैं धीरज पासवान सुपुत्र शिव कुमार पासवान वासं। मंगल कॉलोनी पार्ट 2, गली नंबर 2 करनाल का रहने वाला हु। मेरी पत्नी नाम बबिता (8847337323) जो की दिनाक 10 जनवरी 2024 को समय लगभग दुपहर 1 बजे के घर से लगभग 2 लाख रुपए और लगभग 1 लाख रुपए के करीब के जेवर जो उसने पहन रखे थे लेकर कही चली गयी है। हमे शक है कि उसकी गोबिंद कुमार जो की मंगल कॉलोनी का ही रहने वाला है के साथ चली गयी है। उसकी पहचान इस प्रकार है:- बबिता, उम-20 साल, कद 5 फुट लगभग, रंग साफ, बैंगनी रंग का सूट पहन रखा है. धीरज पासवान ने कहा की ढूंढ़ने वाले को पंद्रह हजार इनाम दिया जायेगा । कोई भी सूचना मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें 9041311932 , 6239711932.

पहले खुद की तलाश, फिर लगाई गुहार

धीरज पासवान ने बताया कि पत्नी के प्रेमी संग फरार होने के बाद वह खुद उसकी तलाश करता रहा। लेकिन, जब उसको बबिता का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एस-एच-ओ थाना शहर करनाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला को पकड़ने के लिए उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

ई-खबर मीडिया हरियाणा ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

 

Hot this week

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

Topics

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

पत्नी के अपहरण व जेवर चोरी का आरोप – नवाबगंज थाने में FIR दर्ज करने की मांग

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसौवा गांव निवासी शंकर पुत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img