Sunday, December 14, 2025
9.5 C
London

नौकरियां ही नौकरियां… PM मोदी आज 51 हजार से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, इन विभागों में मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। जिन विभागों में इन नवनियुक्त कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा उनमें राजस्व गृह उच्च शिक्षा स्कूली शिक्षा वित्तीय सेवाएं रक्षा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और श्रम और रोजगार शामिल हैं। रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी भर्तियां हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 30 नवंबर को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

जिन विभागों में इन नवनियुक्त कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा उनमें राजस्व, गृह, उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, वित्तीय सेवाएं, रक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और श्रम और रोजगार शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि ‘रोजगार मेला’ के हिस्से के रूप में देश भर में 37 स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी भर्तियां हो रही हैं।

विकसित भारत का होगा सपना साकार

इसमें कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। नई नियुक्तियां देश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूती देने में योगदान देंगी, जिससे पीएम मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img