Sunday, December 14, 2025
10.6 C
London

4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM Modi, शिवाजी महाराज की मूर्ति का करेंगे अनावरण; नौसेना दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकोट किले में माराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 समारोह के कार्यक्रम में भी शामिल होने जाएंगे। दरअसल 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव शिवाजी महाराज ने रखी थी।

दरअसल, 4 दिसंबर को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव 1664 में मराठा राजा शिवाजी महाराज ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर रखी थी।

नौसेना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर लगभग शाम 4.15 बजे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद, प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ भी देखेंगे।

शिवाजी महाराज की विरासत को श्रद्धांजलि

सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए है। हर साल नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ आयोजित करने की परंपरा है।

ये ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं। यह जनता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है, साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री चेतना की भी शुरुआत करता है।

रक्षा मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये प्रदर्शन लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए बहु-डोमेन अभियानों के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर प्रदान करते हैं। इसमें कहा गया, “यह जनता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है, साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री जागरूकता की भी शुरुआत करता है।”

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img