Sunday, December 14, 2025
10.6 C
London

खेतासराय डबल मर्डर केस में पुलिस ने पांच घटें में किया गिरफ्तार

अमन विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

थाना खेतासराय अन्तर्गत डबल मर्डर की घटना में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सभी 06 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी को गोली लगी है। तीनो को  गम्भीर  अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 03 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।

बता दूं कि थाना खेतासराय क्षेत्र अंतर्गत कस्बा खेतासराय में बारात आई थी।

दुर्गा मंदिर खेतासराय के अजय प्रजापति पुत्र फूलचंद प्रजापति उम्र करीब 23 वर्ष व अंकित प्रजापति पुत्र फूलचंद प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण वार्ड नंबर- 4 बभनौटी नगर पंचायत थाना खेतासराय जनपद जौनपुर की चाउमीन की दुकान है। वहीं पर बारातियों द्वारा वाद विवाद किया गया । जिसमें दोनों भाइयों को चाकू मार दिया।  जिन्हें  इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

दोनों घायलों का उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। जिसके सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 272/2023 धारा 147,148,149,302,504 भादवि का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, आईपीएस अजय पाल शर्मा द्वारा दुस्साहसिक घटना में सम्मलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये। टीमों का गठन किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना के 05 घंटे के अन्दर ही घटना से सम्बन्धित सभी 06 अभियुक्तों को मनेछा मंदिर के पिछे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों को गोली लगी है, जिन्हें गम्भीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मुकेश बिन्द पुत्र रामसूरत बिन्द ( घायल )
  2. नीशू बिन्द पुत्र तीरथ बिन्द ( घायल )
  3. सतीश बिन्द पुत्र अवधेश बिन्द ( घायल )
  4. विवेक बिन्द पुत्र जयराम बिन्द
  5. जगदीश उर्फ रामसिंह बिन्द पुत्र लालता बिन्द
  6. अमरजीत पुत्र हरिलाल बिन्द

समस्त निवासीगण ग्राम मनेछा थाना खेतासराय जौनपुर।

बरामदगी का विवरण

  1. 03 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस
  2. एक चाकू

गिरफ्तारी टीम-

  1. उ0नि0 चन्दन राय थानाध्यक्ष खेतासराय,उ0नि0 विजय शंकर यादव, उ0नि0 महंगु यादव थाना खेतासराय जौनपुर मय हमराह
  2. निरीक्षक आदेश त्यागी प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जौनपुर मय हमराह
  3. उ0नि0 अरविन्द सिंह थानाध्यक्ष थाना खुटहन जौनपुर मय हमराह
  4. उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना सरपत जौनपुर

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img