Sunday, December 14, 2025
9.5 C
London

UN में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने की 62वें संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग बैठक की अध्यक्षता

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को 62वें संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। कंबोज को 62 वें सामाजिक विकास आयोग के अध्यक्ष और निर्वाचित उपाध्यक्ष के लिए चुना गया है।डोमिनिकन गणराज्य के स्थायी मिशन में काउंसलर कार्ला मारिया कार्लसन उत्तरी मैसेडोनिया के स्थायी मिशन में उप स्थायी प्रतिनिधि जॉन इवानोव्स्की लक्जमबर्ग के स्थायी मिशन में काउंसलर थॉमस लैमर शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को 62वें संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि सामाजिक विकास आयोग (CSocD62) का 62वां सत्र 5 से 14 फरवरी, 2024 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सम्मेलन कक्ष 4 में होगा।

संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, आयोग अंतर्राष्ट्रीय परिवार वर्ष की तीसवीं वर्षगांठ भी मनाएगा। 62वें सत्र का केंद्रीय विषय ‘सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन पर प्रगति में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामाजिक नीतियों के माध्यम से सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।’

62वें संयुक्त राष्ट्र आयोग की तैयारी

सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक पोस्ट में ब्रीफिंग के बारे में विवरण साझा करते हुए कहा, ‘भारत ने फरवरी 2024 में सामाजिक विकास के लिए 62वें संयुक्त राष्ट्र आयोग की तैयारी में एक गहन सदस्य राज्य ब्रीफिंग का नेतृत्व किया। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।’

कंबोज को सामाजिक विकास आयोग के अध्यक्ष के रूप में चुना गया

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कंबोज को 62वें सामाजिक विकास आयोग के अध्यक्ष और निर्वाचित उपाध्यक्ष के लिए चुना गया है। डोमिनिकन गणराज्य के स्थायी मिशन में काउंसलर कार्ला मारिया कार्लसन, उत्तरी मैसेडोनिया के स्थायी मिशन में उप स्थायी प्रतिनिधि जॉन इवानोव्स्की, लक्जमबर्ग के स्थायी मिशन में काउंसलर थॉमस लैमर शामिल हैं।

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img