Sunday, December 14, 2025
9.5 C
London

उत्तराखंड टनल हादसा: खुल गई सुरंग, मजदूरों को बाहर निकालने की तैयारी शुरू

उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग हादसे में रेस्कयू ऑपरेशन पूरा हुआ.

उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों का 17 दिन से जारी इंतजार खत्म हो गया है. सुरंग का रास्ता खुल गया है और अब थोड़ी देर में सभी मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू हो जाएगा.

मशीन से ड्रिलिंग की कोशिशों में झटका लगने के बाद मैनुअल ड्रिलिंग की जा रही थी. अब मैनुअल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है. इसी के साथ ये रेस्कयू ऑपरेशन भी पूरा हो चुका है

सुरंग निर्माण के दौरान 12 नवंबर को ढह गई थी. अब उसी मलबे में करीब 57 मीटर तक पाईप डालकर अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचा जा सका है. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के साथ ही अब एंंबुलेंस अंदर भेजी जा रही है. NDRF की टीम पहले ही अंदर जा चुकी है. अब मजदूरों को एक-एक कर पाईप के जरिए निकाला जाएगा.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि मजदूरों को अब जल्द निकाल लिया जाएगा.पाईप डालने का काम पूरा हो चुका है.

Hot this week

दिल्ली में ग्रैप-III के उपाय लागू, AQI 400 पार पहुंचा, इन कामों पर लगा बैन

दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब स्तर तक...

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

Topics

गवाहों की कमी के कारण हमले के मामले में आरोपी बरी

जमशेदपुर | 23 अक्टूबर 2021 सीताराम डेरा थाना क्षेत्र में...

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी सामने आई है

प्रयागराज और प्रतापगढ़ क्षेत्र में एक दर्द भरी कहानी...

एलडीए द्वारा जबरन अधिग्रहण के प्रयास का ग्रामीणों ने किया विरोध**

**सिद्धपुरा गांव में किसानों की कृषि भूमि पर दबाव? लखनऊ। राजधानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img