Friday, May 23, 2025
5.7 C
London

मुंबई में बोले Saudi Arabia के शीर्ष पर्यटन अधिकारी- ‘हमारे पास भारतीय बाजार के लिए बड़ी योजनाएं हैं’

अलहसन अल्दाबाग ने कहा कि 2030 तक हमारा लक्ष्य भारत से सऊदी तक 7.5 मिलियन विजिटर्स को आकर्षित करना है। उनकी टिप्पणी सऊदी हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया की चल रही भारत यात्रा से मेल खाती है। उनकी भारत की आधिकारिक यात्रा अंतरराष्ट्रीय दौरों की एक श्रृंखला का हिस्सा है जिसका उद्देश्य उमरा तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए सऊदी अरब की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है।

सऊदी पर्यटन प्राधिकरण के एशिया-प्रशांत (APAC) बाजारों के अध्यक्ष अलहसन अल्दाबाग ने कहा कि भारतीय बाजार में प्रवेश करना सऊदी अरब और उनकी ‘सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा’ है। उन्होंने आगे कहा कि, इस संबंध में उनके देश की बड़ी योजनाएं हैं। वो बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हमारी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा या अपेक्षाएं भारतीय बाजार को लेकर हैं। यह देश एक बड़े अर्बन मार्केट्स का घर है और यह आज सबसे तेजी से उभरते डेस्टिनेशन्स में से एक के रूप में बढ़ रहा है। हमारे पास भारतीय बाजार के लिए बड़ी योजनाएं हैं।

सऊदी में बढ़ें भारतीय विजिटर्स 

पिछले साल हमने सऊदी में 1 मिलियन भारतीय विजिटर्स का स्वागत किया था और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष, सऊदी में भारतीय विजिटर्स की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। 2030 तक हमारा लक्ष्य भारत से सऊदी तक 7.5 मिलियन विजिटर्स को आकर्षित करना है। उनकी टिप्पणी सऊदी हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया की चल रही भारत यात्रा के साथ मेल खाती है। मंत्री सोमवार को अपनी भारत यात्रा पर निकले थे।

उनकी भारत की आधिकारिक यात्रा अंतरराष्ट्रीय दौरों की एक श्रृंखला का हिस्सा है जिसका उद्देश्य उमरा तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए सऊदी अरब की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए, सऊदी हज और उमरा मंत्री ने कहा, “हम यहां भारत में मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना जाना आसान बनाने और उमरा करने का एक शानदार अनुभव बनाने के लिए हैं।”

Hot this week

मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ रही धज्जियाँ, गोचर भूमि पर कार्रवाई शून्य

महेश्वर तहसील की अतिरिक्त तहसील टप्पा करही का मामला...

थाना करही की स्कूली बस चेकिंग में लापरवाही उजागर, 4 बसें बिना वैध दस्तावेजों के संचालित थाना करही जिला खरगोन

पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा शिक्षण संस्थानों/ स्कूली बसें...

Topics

मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ रही धज्जियाँ, गोचर भूमि पर कार्रवाई शून्य

महेश्वर तहसील की अतिरिक्त तहसील टप्पा करही का मामला...

आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के बच्चे खेलों में भी अव्वल

बुढलाडा (अमित जिंदल) — आदर्श मॉडल स्कूल बुढलाडा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img