Wednesday, July 30, 2025
22.9 C
London

जमकर फूटे पटाखे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न; जमकर हुई आतिशबाजी

विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस की कांटे की टक्कर होने के बावजूद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे को 14 हजार 882 मतों से हराकर एक बार फिर जीत का सेहरा सिर बांधा है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे मात्र 8 हजार ही मत कवर कर पाए।

वर्ष 2013 में भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे को लगभग 32 हजार मतों से पराजित किया था तथा इस बार फिर करारी शिकस्त दी है। सुबह से ही चुनाव के रिजल्ट को लेकर नगर में लोगों में भारी उत्साह देखा गया तथा भाजपा एवं कांग्रेस के समर्थक जिला मुख्यालय पर भी पहुंचे।

कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे मात्र 8 हजार ही मत कवर कर पाए। 11 वें राउंड के बाद ही बैतूल में निकाला विजय जुलूस भाजपा समर्थकों के उत्साह का यह आलम था कि मतगणना के 11 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के लगभग 23 हजार मतों से अधिक की लीड लेने पर विजय जुलूस निकाल दिया।

आतिशबाजी की भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने जताया मतदाताओं का आभार

गाजे बाजे के साथ निकले जुलूस में समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को अपने कांधों पर उठा लिया। इस दौरान भाजपा के अशोक कड़वे,पार्षद अजय यादव,सुकांत बनर्जी नमन अग्रवाल, किर्ती यादव, राजू पंवार,नांचू अग्रवाल सहित मुलताई के बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे। नगर में होती रही आतिशबाजीभाजपा की जीत की खबर मिलते ही नगर में आतिशबाजी प्रारंभ हो गई। नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी हुई तथा रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। बसस्टैंड पर भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जमकर नारेबाजी की।

निखिल जैन सहित युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे जिले की पांचों सीटों पर भाजपा की विजय ने यह साबित कर दिया कि मतदाता भाजपा के पक्ष में थे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए जमकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी। चंद्रशेखर देशमुख ने जताया मतदाताओं का आभारभाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चंद्रशेखर देशमुख ने समस्त विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह मतदाताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन जन लाभान्वित हुआ है इसलिए भाजपा को एकतरफा पूरे जिले में जीत मिली है।

शाम से लेकर रात तक लगातार होती रही आतिशबाजी

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने विकास करने में कोई कोताही नहीं की थी तथा पूरे क्षेत्र में बांधों का निर्माण कराया था जिससे किसान वर्तमान में लाभान्वित हो रहे हैं वहीं वे इस बार भी विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। लाड़ली बहना योजना का नजर आया असर भाजपा की जीत का जश्न महिलाओं ने भी खूब मनाया तथा इसका श्रेय प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को दिया।

पार्षद वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को जो संबल प्रदान किया है यह उसी का असर है कि महिलाओं ने एक तरफा भाजपा को मत देकर इसका ऋण चुकाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार पर पूरा भरोसा है कि भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में कार्य किए जा रहे हैं। यही वजह है कि मतदान के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे थे।

Hot this week

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

Topics

धनंजय भाऊ चौधरी यांची अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी महाराष्ट्र प्रदेशच्या सरचिटणीस पदी निवड

यावल तालुका प्रतिनिधी, बशिर तडवी, महाराष्ट्र काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय हर्षवर्धन...

जिला गोंडा की महिला के साथ दबंगों ने की निर्मम मारपीट, जान से मारने की दी धमकी – लखनऊ तक चल रहा इलाज, पीड़िता...

गोंडा, उत्तर प्रदेश। थाना परसपुर क्षेत्र के लालापुरवा, नरायनपुर जयसिंह...

पत्नी के अपहरण व जेवर चोरी का आरोप – नवाबगंज थाने में FIR दर्ज करने की मांग

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बसौवा गांव निवासी शंकर पुत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img